सिकंदरपुर। उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश कुमार यादव के आदेश के बाद सोमवार को गांव किशोर मौजा पर नवीन लेखपाल विनय कुमार यादव, तहसील प्रांगण में दिनभर लेखपाल जैनुद्दीन का इंतजार करता रहा। लेकिन जैनुद्दीन ने चार्ज नहीं दिया। जिसके बाद मंगलवार को पुन: जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव के यहां मामला जब पहुंचा तो उन्होंने क्षेत्रीय कानूनगो राजेंद्र यादव को तत्काल चार्ज परिवर्तन कराने का निर्देश दिया। लेकिन उक्त लेखपाल मंगलवार को भी चार्ज देने नहीं पहुंचा। सूत्रों की मानें तो लेखपाल जैनुद्दीन यह कहते फिर रहा है कि मैं चार्ज नहीं दूंगा चाहे इसके लिए अधिकारी भले ही सस्पेंड कर दें। जबकि जिलाधिकारी बलिया सुरेन्द्र विक्रम सिंह द्वारा भी चार्ज हस्तांतरण न करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ऊपर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। बावजूद 3 महीने बीत जाने के बावजूद भी लेखपाल जैनुद्दीन चार्ज नहीं दे रहा है और तहसील प्रशासन उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराना मुनासिब नहीं समझ रहा है। जबकि उक्त लेखपाल के खिलाफ सूखा राहत चेक सहित विभिन्न मामलों में धांधली किए जाने के बाद जांच में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही लंबित है।