फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। भाजपा नेता देवेंद्र कुमार गुप्त के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का शिष्टमंडल बुधवार को विधायक धनंजय कनौजिया के आवास पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मिला। शिष्टमंडल ने ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंप अगस्त 2015 में हुए नीरज हत्याकांड में निर्दोष लोगों पर थोपे गए फर्जी मुकदमे वापस लेते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। शिष्टमंडल ने बताया कि बीते चार अगस्त 2015 को नीरज की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के दूसरे दिन नगर में बवाल हो गया था। इस दौरान पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते निर्दोष नागरिकों पर संगीन धाराओं में फर्जी मुकदमे लाद दिए। ऊर्जा मंत्री ने शिष्टमंडल को मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें