फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: मामले आए 12, निपटे 2

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह रसड़ा कोतवाली पहुंचे। जहां अधिकारी द्वय ने फरियादियाें की समस्याएं सुनी और शीघ्र समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान कुल 12 आवेदन आए, जिसमें से दो मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद रसड़ा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों से रूबरू होते हुए वहां अभिलेखों का अवलोकन किया। डीएम ने लिपिक प्रदीप गुप्ता को नगर पालिका की संपत्ति रजिस्टर को 10 दिन के अंदर तैयार रखने का निर्देश दिया। इस मौके पर नपा अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, नायब तहसीलदार मुकेश सिंह, विनोद कुमार सिंह, प्रभारी कोतवाल संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें