फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी दूकानदारों ने फूंका प्रशासन का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के चौक शहीद पार्क में चल रहे आंदोलन आजीविका अधिकार सहयोग आंदोलन के तत्वावधान में दूसरे दिन जिला प्रशासन तथा नगरपालिका का व्यापारियों और छात्रनेताओं ने बुधवार को प्रशासन का पुतला दहन किया। इस दौरान छात्रनेता विकास पांडेय लाला ने कहा कि आज हम लोगों को बैठे हुए दूसरा दिन हो गया। लेकिन जिला प्रशासन के कानों में जू तक नहीं रेंग रहा है। अगर जिला प्रशासन तत्काल हम लोगों की मांगे नहीं मानी तो हम लोग आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। सतीशचंद्र कालेज के पूर्व अध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा कि आज नौ माह से यह पटरी दूकान अपनी लड़ाई लड़ रहे है। लेकिन जिला प्रशासन आंखों में पट्टी और कानों में रूई डाले हुए है। अनशन के दूसरे दिन 32 लोग बैठे जिसमें मुख्य रूप से कृष्ण कुमार, बिटू पटेल, राजन वर्मा, सोनू कुमार, फैयाज अहमद, अनवर अली आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता आशीष कुमार मिश्र व संचालन अचिन्त्य त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें