बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आंदोलन समिति के सदस्यों ने सोमवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेन्द्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने इसके पहले जुलूस निकालकर नगर का भ्रमण किया और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुलपति के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है, ऐसे में उन्हें पद से हटा देना चाहिए। इस मौके पर मयंक शेखर, मनीष, राकेश, संदीप पांडेय, अंकित पांडेय, विनोद सिंह यादव, पवन पांडेय, रजनीश, आदित्य राज, अमित, चंद्रप्रकाश पांडेय, नंदकिशोर यादव आदि थे।