फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटर से 16 लोगों को होम क्वांरटीन करते हुए भेजा गया घर

विज्ञापन
रतसर में क्वारंटीन लोगों को सामग्री देकर विदाई करती रतसर कलां की प्रधान स्मृति सिंह। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। गड़वार थाना के रतसर कला स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-3 पर बने क्वारंटीन सेंटर में 14 दिन बीता चुके 16 लोगों को जिला प्रशासन की एडवाइजरी व 14 दिनों तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देते हुए घर भेजा गया। ग्राम प्रधान स्मृति सिंह ने क्वारंटीन लोगों को गमछा, मॉस्क, साबुन व खाद्य सामग्री देकर विदाई की। प्रधान ने क्वारंटीन रहे लोगों को मॉस्क का प्रयोग करने, गर्म पानी पीने, बार-बार साबुन से हाथ धोने, सामाजिक दूरी बनाए रखने का सुझाव दिया। बताया कि सूखी खांसी, सांस लेने में परेशानी, बुखार, शरीर दर्द, कमजोरी आदि परेशानी होने पर तुरंत ही नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाने की भी बता बताई। प्रधान ने रतसर कला के सफाईकर्मियों व अन्य कोरोना योद्धाओं को अंगवस्त्र, मॉस्क, सैनिटाइजर आदि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें