फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16.77 करोड़ से पुलिया, सड़कों की सुधरेगी सेहत

विज्ञापन
बेरुआरबारी- बसंतपुर सड़क पर बनकर तैयार हुई पुलिया तथा अब तक नहीं बना एप्रोच मार्ग। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
शासन की ओर से धनाभाव में अधूरी पड़ी पुलियों और सड़क निर्माण के लिए धन आवंटन शुरू कर दिया गया है। छह निर्माणाधीन पुलियों के लिए 4.16 करोड़ और 15 निर्माणाधीन सड़कों के लिए 12.61 करोड़ की धनराशि जारी की है। कुल 16.77 करोड़ रुपये से पुलिया और सड़कों का निर्माण पूरा किया जाएगा। बजट के अभाव में किसी सड़क पर मिट्टी फेंककर कर छोड़ी गई थी तो किसी पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया था। यही हाल पुलियों का भी था। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इससे इनका निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से विभिन्न योजनाओं आरईडीएफ, राज्य सड़क निधि, पूर्वांचल विकास निधि के तहत 2020, 2021 और 2022 में जनपद में छह पुलिया और 15 सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई थी। पहली किस्त में मिली धनराशि से संबंधित विभागों की ओर से कार्य तो शुरू कराया गया, लेकिन धनाभाव में कार्य प्रभावित हो रहा था। जिन मार्गों का निर्माण किया जाना था उन पर किसी पर मिट्टी फेंककर तो किसी पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया था। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में और परेशानी शुरू हो गई थी। अब शासन की ओर से इसका संज्ञान लेते हुए अगली किस्त जारी कर दी गई है। इससे अधूरा निर्माण के जल्द पूरा होने और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।
किस पुलिया के लिए मिला कितना धन
लागत-पुलिया-मिला धन
1- सखुआपार एवं मिर्जापुर के मध्य बरसाती नाले पर पुलिया और पहुंच मार्ग - 62.70 लाख
2- -65.69 लाख--बसंतपुर-धर्मपुरा मार्ग पर पुलिया निर्माण-39.37 लाख
3- -एकमटिया-धड़सरा गांव के पास नाले पर पुलिया और पहुंच मार्ग--89.73 लाख
4--1.20 करोड़-गाहाडीह से सरियांव गांव के बीच नाले पर पुलिया और पहुंच मार्ग--91.23 लाख
5--77.65 लाख--छितौनी नाले पर पुलिया और पहुंच मार्ग--57.12 लाख
6--1.01 करोड़--बिंद के छपरा पीएमजीएसवाई मार्ग एवं दवनी बीज गोदाम के बीच नाले पर पुलिया--75.89 लाख
किस मार्ग के लिए मिला कितना धन
1- पचखोरा-करम्मर मार्ग से मुहम्मदपुर संपर्क मार्ग-33.96 लाख
2- लाख-सोनौली-बलिया राज्य मार्ग के किमी 234 से पिपरा कला-आराजी चवरी संपर्क मार्ग-34.88 लाख
3- परसिया से चंद्रवार मार्ग की विशेष मरम्मत-43.15 लाख
4- ब्लाक रेवती के ग्रामसभा पकहां में भरटोली तक संपर्क मार्ग--33.50 लाख
5- गांव आसमान ठोठा संपर्क मार्ग से रामजीत बाबा तक मार्ग निर्माण-67.45 लाख
6- छोटकी सेरिया संपर्क मार्ग के गांव जितौरा फरसाटार तक मार्ग निर्माण --1.20 करोड़
7- खरौनी मठिया से टइया टोला तक सीसी मार्ग--1.36 करोड़
8- कुड़िया टोला यादव बस्ती तक सीसी मार्ग--63.96 लाख
9- देवकली प्रावि से देवकली शिवमंदिर मार्ग निर्माण--1.16 करोड़
10- बसंतपुर मार्ग से मिश्रौलिया होते हुए बरईटोली मार्ग निर्माण--1.06 करोड़
11- मैरीटार नहर होते हुए बांसडीह-पिंडहरा मार्ग--1.20 करोड़
12- नगपुरा से बंकापुर से होते हुए बनियापुर तक मार्ग--1.58 करोड़
13 - कपिलेश्वरी भवानी स्थान से गंगहरा संपर्क मार्ग--75.63 लाख
14 -रतसर-एकईल मार्ग से छतवां तक मार्ग निर्माण--50 लाख
15- सहतवार-हल्दी मुख्य मार्ग से ग्राम बहुआरा में पचेव देवी संपर्क मार्ग -1.03 करोड़
अधूरे निर्माण से हो रही परेशानी
रेवती/बेरुआरबारी/हनुमानगंज। धनाभाव में सभी परियोजनाओं का कम ठप पड़ा है। आधे-अधूरे निर्माण से लोगों को परेशानी हो रही है। ब्लाक रेवती के पकहां ग्राम सभा के राजभर मोहल्ला होते हुए खड़ंजा है। यह खड़ंजा बिनहां सहतवार पिच मार्ग से शुरू होकर गांव के जिन्न बाबा के स्थान तक जाती है। इस सड़क के ऊपर दोनों किनारों पर मिट्टी फेंकी गई है। प्रधान प्रतिनिधि सुनील राम ने बताया कि लगभग एक किलोमीटर की यह सड़क निर्माणाधीन है। ठेकेदार का कहना है कि गिट्टी डालने के बाद इस सड़क को पिच किया जाएगा। देवकली प्राथमिक विद्यालय पर सड़क का काम नहीं हो रहा है, बल्कि गांव के अंदर मार्ग पर काम शुरू है। दो महीने से गांव के मार्ग पर गिट्टी बिछने से काफी परेशानी ग्रामीणों को हो रही है। बसंतपुर-मिश्रौलिया-बरई टोला मार्ग भी अधूरा है। बसन्तपुर बेरुआरबारी मार्ग पर नवनिर्मित पुलिया बन कर तैयार हो गई हैं। सिर्फ एप्रोच रोड बाकी है। सेंट्रिंग खोलना बाकी है। मैरीटार नहर होते हुए पिंडहरा तक तो कार्य ही शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें