बेल्थरारोड। सूबे के राज्यमंत्री अनिल राजभर ने रविवार को उभांव ग्राम का दौरा किया। उन्होंने बीते गुरुवार की रात गांव में आई बारात में शरारती तत्वों द्वारा फायरिंग, पथराव और मारपीट की घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। राज्यमंत्री राजभर पीड़ित जितेंद्र कुमार, छेदीलाल, राकेश राजभर, उमेश राजभर आदि लोगों से मिले तथा घटना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। घटना में शामिल लोग जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मोती लाल यादव, क्षेत्राधिकारी केपी सिंह, भरत भैया, अशोक मधुर, अच्छेलाल यादव, दिनेश राजभर, मुरली वर्मा आदि मौजूद रहे