बलिया। उत्तर प्रदेश शासन पिछड़ा वर्ग कल्याण के शासनादेश के अनुसार पिछड़ा वर्ग बेरोजगार युवक व युवतियों के लिए ‘ओ’ लेवल एवं ‘सीसीसी’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण वित्तीय वर्ष 2018-19 से ऑनलाइन संचालित है। वर्ष 2019-20 में इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट’ से मान्यता प्राप्त इच्छुक संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को ‘ओ’ लेबल एवं ‘सीसीसी’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 15 से 20 जून 2019 तक निर्धारित है। दिनांक 22 जून 2019 तक अनिवार्य रूप से हार्ड कॉपी जमा किया जाना है। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्णकांत राय ने दी।