गड़वार। क्षेत्र के जिगनी खास गांव के खेल मैदान पर जय बजरंगबली क्रिकेट चैंपियनशिप के तत्वावधान में क्रिकेट का फाइनल मैच बहुता और सिंहाचवर के बीच खेला गया, जिसमें सिंहाचवर की टीम 38 रनों से विजयी रही। बतौर मुख्य अतिथि सोहांव ब्लॉक् प्रमुख प्रतिनिधि वंशीधर यादव ने फीता काटकर और सभी खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर मैच का आगाज किया। टॉस जीतकर सिंहाचवर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए सिंहाचवर की टीम ने 14 ओवर में सभी विकेट खोकर 123 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बहुता की टीम 85 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच संदीप को दिया गया। अंपायर की भूमिका में मों आदिल और सतीश रहे। मैच के उद्घोषक ईश्वरचंद्र तिवारी और शैलेंद्र सिंह थे। मैच के व्यवस्थापक के रूप में राकेश यादव, राजेश यादव, प्रवीण, शेषनाथ, तसब्बुर अली, आमिर खान, छोटू चौरसिया आदि रहे। इस मौके पर मैच देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक जुटे रहे।