फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र का फुंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पिछले दिनों अपने विवादित बयान से सुर्खियों में आए प्रदेश के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी का पुतला नाराज महिलाओं ने गुरुवार को नगर के हनुमानगढ़ी तिराहे पर फूंका। पुतला दहन के बाद महिला कल्याण मंत्री स्वाती सिंह को भी आड़े हाथ लेते हुए महिलाओं ने कहा कि जब मंत्री स्वाती सिंह की बेटी पर तत्कालीन बसपा नेताओं द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई तो पूरे प्रदेश की भाजपा सड़क पर उतर गईं थी। आज इसी सरकार के मंत्री गलत सही बयानबाजी कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों राज्य मंत्री ने कहा कि था नाबालिग बच्चियों के साथ रेप होता है जबकि बालिग लड़कियों के अधिकतर मामले प्रेम प्रसंग के होते हैं। महिलाओं का नेतृत्व कर रहीं संध्या पांडेय ने कहा कि प्रदेश में इतने चौकीदार होने के बावजूद बेटियों के साथ ऐसी घटनाएं हो रहीं हैं। महिलाओं के साथ इस तरह का आचरण नही चलेगा। इस मौकेेे पर कीर्ति पांडेय, आकांक्षा पांडेय, कंचन, रघुवीर, छोटू यादव, राजेश खरवार, प्रभा देवी, सुनीता, गुड़िया, सूरज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें