बलिया। थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आवास में हुई चोरी का मुख्य आरोपी खुर्शीद व उसका साथी बब्लू को पुलिस ने सोमवार की देर रात रोडवेज बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से आठ जिंदा कारतूस, एसबीआई बैंक का पासबुक, एक हजार रुपये नगद, सोने की एक अंगूठी, एक कान की धातु, एक लाकेट, एक कान का झाला तथा 200 ग्राम हेरोइन बरामद किया। मालूम हो कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के आवास से चोरी हुई सरकारी व प्राइवेट पिस्टल के मामले में स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व कोतवाली पुलिस ने आठ जून को अभियुक्त आयुष कुमार राय, मनोज कुमार चौबे, विजय कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू, राकेश कुमार गुप्ता, अभिषेक भट्ट उर्फ पिन्टू, मनीष कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि मुख्य आरोपी खुर्शीद पुत्र बड़े मियां निवासी बहेरी उमरगंज थाना कोतवाली तथा उसका साथी बब्लू गोंड पुत्र मुरली गोंड निवासी कदम चौराहा थाना कोतवाली को टीम ने सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से आठ जिंदा कारतूस, एसबीआई बैंक का पासबुक, एक हजार रुपये नगद, सोने की एक अंगूठी, एक कान की धातु, एक लाकेट, एक कान का झाला तथा 200 ग्राम हेरोइन बरामद किया।