सुखपुरा। क्षेत्र के कुम्हिया गांव में सोमवार को वर्ल्ड विजन के सहयोग से पौधरोपण किया गया और लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। गांव के सार्वजनिक स्थान पर आम, महुआ, आंवला, छतिवन, हर्रे, बहेरा आदि के पौधे लगाए गए । इसके पूर्व वर्ल्ड विजन के नितिन ने पौधरोपण के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और लोगों से पौधरोपण करने का आग्रह किया। कहा कि जैसे मानव जीवन के लिए भोजन, पानी हवा की जरूरत है वैसे ही स्वस्थ जीवन के लिए पौधे आवश्यक हैं। इस मौके पर नसरुद्दीन अंसारी, स्वामीनाथ, शंभू, तिरंगी, लाल बहादुर, जयराम, नरेश कुमार, कमलेश, प्रतिमा देवी, पार्वती देवी, मानती देवी, मुन्नी देवी, सुभावती, सोनामती, संध्या सिंह, सुनीता देवी, फूलमती देवी मौजूद रहीं।