फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली बनाकर छात्रों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
रंगोली बनाकर छात्रों ने दिखाया हुनर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बलिया। चंद्रशेखर नगर स्थित शक्तिस्थल स्कूल में डॉ. अवध बिहारी तिवारी मेमोरियल समर कैंप के तत्वावधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अगल-अलग वर्ग में कुल 15 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस चिलचिलाती धूप में भी बच्चों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए अति सुंदर रंगोली बनाई। प्रतिभाग करने वालों में पंकज कुमार साहनी प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय तथा विशाल यादव व अंकित कुमार को संयुक्त रुप से तीसरे स्थान का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ,प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी, साकेत त्रिपाठी, चंद्रलता चतुर्वेदी, ओमप्रकाश त्रिपपाठी, अनिल पांडेय, रामजी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें