फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के दो माह रिहाई के बाद जेल पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी के साथ दो माह पूर्व उनके कैंप कार्यालय पर जाकर अभद्रता करने व हाथापाई आदि के आरोप में जिला कारागार में निरुद्घ भाजपा वरिष्ठ नेता विनोद तिवारी को हाईकोर्ट के आदेश पर सोमवार शाम रिहा कर दिया गया। उनके रिहाई के समय जिला कारागार पर भाजपा नेताओं का जमघट लग गया। जेल से रिहा होने के बाद भाजपा नेता विनोद तिवारी ने कहा कि उनपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। वह जनसेवक हैं और जनता की सेवा के लिए जुल्म और ज्यादती के लिए उन्हें बार-बार जेल जाना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगे। जेल से रिहाई के समय पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, गीताशरण सिंह, राधेश्याम यादव, संतोष सिंह, अरविंद सिंह, दिनेश पाठक, अरविंद शुक्ला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें