मनियर। एक महिला ने जेठानी के पर आरोप लगाया कि उसने मेरे बच्चे को मार डाला है। थाना क्षेत्र के ताजपुर मुड़ियारी में झाड़-फूंक के चक्कर में चार महीने के बच्चे की 30 मई को मौत हो गई थी। बच्चे की मां 31 मई की शाम थाने पर जेठानी पर आरोप लगाया कि उसने दांत से काटकर एवं गला दबाकर मेरे बच्चे को मार डाला है। इसके बाद शव को दफना कर दाह संस्कार कर दिया है। दुधमुंहे बच्चे की मां बात पर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची तो मामला तबियत खराब व झाड़-फूंक का सामने आया। ताजपुर मुड़ियारी निवासी राजेश्वरी देवी पत्नी गुड्डू बिंद की तीन पुत्रियों के बाद चौथा पुत्र पैदा हुआ था। घर वालों की माने तो उक्त बच्चे को निमोनिया हो गया था। जिसका इलाज जिला अस्पताल के साथ-साथ झाड़फूंक भी चल रहा था। परिजन के अनुसार गुरुवार को सायं काल बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं सूचना पाकर थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष एवं परिवार के लोगों के साथ आमने सामने बात में बच्चे की मां ने स्वीकार किया कि लड़के की मौत मेरे ससुर की गोद में हुई थी। उस समय मेरा बेटा कराह नहीं रहा था। पूछताछ करने के बाद पुलिस मनियर थाने पर आ गयी। इस बाबत सीओ बांसडीह अशोक सिंह ने बताया कि दुबारा औरत थाने पर नहीं आई है। बच्चे की मौत बीमारी के कारण स्वाभाविक हुई है।