फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर लोरिक स्टेडियम से मिनी मैराथन छह को

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद की समाजसेवी संस्था ‘छात्र सहायता समिति‘ बलिया द्वारा इस बार ‘विश्व पर्यावरण दिवस‘ की पूर्व दिवस पर पर्यावरण मिनी मैराथन-2019 का आयोजन चार जून दिन मंगलवार को वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम से सुबह छह बजे टाउन हाल बलिया तक होना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए धावक भाग लेंगे। संस्था के अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल ने बताया कि पर्यावरण संकल्प एवं महावृक्षारोपण अभियान के तत्वावधान में पांच लाख वृक्ष लगाने के संकल्प के लिए पर्यावरण जन-जागरूकता के लिए इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। श्री जायसवाल ने कहा कि इसमें किसी भी आयु के पुरूष, महिलाएं प्रतिभाग/सहभागिता कर सकती है। सहभागिता करके इस पर्यावरण जन-जागरूकता में आप सब सहयोग करके हमारी पांच लाख वृक्ष लगाने के लक्ष्य में सहयोग प्रदान करें। आयोजन समिति बैठक में संजय उपाध्याय, सतीश चंद्र यादव, अरविंद गुप्ता, प्रदीप यादव, चंदन सिंह, शक्ति सिंह, भानु प्रकाश वर्मा, कृष्णा मौर्या, बालकृष्ण मूर्ति, राजेश गुप्ता, पंकज सिंह, विनोद सिंह, सौरभ जायसवाल, विजय जायसवाल, पीयूष राय, अखिलेश सिंह, संतोष सिंह, संजीव वर्मा, संजय वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, डा. मुकेश वर्मा, दीपक जायसवाल, मिंटू सिंह, राकेश चंद्र गुप्ता, लक्ष्मण यादव, संजय ठाकुर, राकेश वर्मा, नवीन वर्मा, अमित कसेरा, संतोष गुप्ता, सोनू यादव, बच्चालाल साह, अशोक यादव, संजय तिवारी, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल व संचालन अजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें