मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार
- फोटो : amar ujala
सिकन्दरपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह ढोल नगाड़े बजने शुरू हुए वही जगह-जगह पटाखे फोड़े गए एवं मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जैसे-जैसे सुबह रुझान शुरू हुए लोगों की धड़कन बढ़ती गई। कस्बे में पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ था। लोग जगह-जगह टीवी व मोबाइल पर रुझान देखते रहे जैसे जैसे रुझान नतीजों में बदलता गया वैसे वैसे भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ता गया वही गठबंधन के कार्यकर्ताओं में मायूसी देखी गई। कस्बा के हॉस्पिटल रोड पर भाजपा नेता आकाश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मिठाइयां बांटी वही बस स्टेशन चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ मिठाइयां बांटी। यही हाल कमोबेश हर चट्टी चौराहों व गांव में देखने को मिला जगह-जगह पटाखे फोड़े जा रहे थे वही मिठाइयां बांटी जा रही थी। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर में सुबह से ही भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के बढ़त की खबर मिल रही थी जिसको लेकर पूरे दिन कार्यकर्ताओं में उत्साह बना रहा।