अगलगी में दो परिवारों का सामान राख
- फोटो : amar ujala
रामगढ़। रेवती थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर में सोमवार की रात लगी आग से दो परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया। सोमवार की रात रामपुर निवासी देवान यादव के घर में किसी कारण से आग लग गई। जब तक परिजन व ग्रामीण आग को बुझाते तब तक आग ने विकराल रुप ले लिया और पास ही स्थित सोना यादव के घर में आग लग गई। अगलगी में दोनों परिवारों के घर गृहस्थी के सामान आदि जल कर राख हो गया। रात में ही ग्रामीणों ने अगलगी सूचना फायर ब्रिगेड को दिया लेकिन मौके पर नहीं पहुंच सका।