फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस के रूप में मनाई पूर्व पीएम की पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरूवारबारी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 28 वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में ब्लॉक मुख्यालय पर स्थिति हनुमान मंदिर के प्रांगण में कांग्रेसियों द्वारा मनाई गई। इस दौरान लोगों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सूचना प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि भारत में कंप्यूटर लाने और आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने का काम स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा किया गया। इस मौके पर वीर बहादुर सिंह, कमलेश सिंह, विजेंद्र सिंह, गोरख यादव, बच्चू वर्मा, त्रिलोकी यादव, विनोद सिंह, ददन कनौजिया, मोतीराम कनौजिया, महबूब, चुन्नू खान आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें