फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी भाषा को आठवीं सूची में शामिल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज बलिया की बैठक कठमुक्तेश्वर धाम कटघरा के प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित किया गया। जिसमें भोजपुरी भाषा को आठवीं सूची में सम्मिलित करने की मांग पर बल दिया गया। वही पूर्वांचल, बिहार के पश्चिमाञ्चल को मिलाकर काशी प्रांत को भोजपुरी की राजधानी बनाने की सरकार से मांग की गयी। भोजपुरी भाषा का शब्द कोष बनाने के साथ ही भोजपुरी राज्य के गठन एवं भोजपुरी के संवैधानिक मान्यता प्रदान करने हेतु रणनीति बनाई गई। इस मौके पर रविन्द्र यादव, विजय बहादुर यादव, कवि भोजपुरी भूषण नंदजी नंदा, रमाशंकर मनहर, राजेंद्र प्रसाद, विद्रोही, डॉक्टर जितेंद्र स्वार्थी, फतेहचंद बैचैन, रमाकांत सिंह,सुभाष चंद्र आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता डॉ बालकृष्ण यादव तथा संचालन रविंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें