फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र को स्कूल की ओर से किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। क्षेत्र के श्री कृष्ण इंटर कॉलेज पियरौटा पर सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इंटर की परीक्षा में जिले में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले अपने विद्यालय के छात्र रोशन कुमार पांडेय को प्रधानाचार्य राजू सिंह ने स्मृति चिह्न देकर व मिठाई खिलाकर समानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि पांडेय इस वर्ष इंटर की परीक्षा में 436 अंक पाकर विद्यालय के साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस मौके पर शिक्षक ओमकार सिंह, धर्मनाथ सिंह, शत्रुघ्न सिंह, उमाशंकर सिंह, परमात्मानंद पांडेय, बब्बन राम, रमाकांत सिंह आदि रहे। विद्यालय के प्रबंधक अवधेश सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को कठोर परिश्रम करने का गुरु मंत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें