बलिया। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ इकाई का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सीएमओ डॉ. प्रीतम कुमार मिश्र के आवास पर पांच सूत्री मांगों के समर्थन में मिला। जिसमें बकाए महंगाई भत्ते का एरियर, सातवां वेतन का एरियर, कंटीजेंसी, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, जीपीएफ पासबुक तथा एनएमए रामचंद्र गुप्ता की चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगता कराने की मांग की गई। इस दौरान सीएमओ ने कुष्ठ कर्मचारियों की दो मांगें मानते हुए बाकी मांगों को शासन से बजट आने पर पूरा कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला कुष्ठ अधिकारी एनएन वर्मा को अपने स्तर से कंटीजेंसी और सेवा पुस्तिका तत्काल बनाने को कहा। चिकित्सा प्रतिपूर्ति को सहायक पटल दीपक पांडेय को तत्काल प्रभाव से भुगतान कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर अध्यक्ष संजीव कुमार चौबे, मंत्री शंभू नाथ सिंह, संगठन मंत्री धनेश पांडेय, रमेश सिंह, उपेंद्र नाथ सिंह आदि रहे।