रसड़ा। क्रय विक्रय समिति के प्रांगण में सहकार भारती संस्था के स्थापना दिवस पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक राजीव नयन ने मां भारती के मूर्ति पुष्प अर्पित एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि संस्कार और सहकार भारती संस्कृति की मूल धरोहर है जिसको अपनाकर ही भारत सुखी एवं संवृद्धि का सपना साकार किया जा सकता है। कहा कि सहकार भारती आरएसएस की ही शाखा है, जो लोगों में सहयोग, सहकारिता एवं संस्कार की भावना जागृति कर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी, राजनाथ पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, राजनाथ पांडेय ने भी सहकारिता के माध्यम से समाज की तस्वीर को संवारने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर रूपेश तिवारी, विजयशंकर राजभर, पवन उपाध्याय, जयप्रकाश, गणेश आदि रहे। अध्यक्षता कमला सिंह व संचालन अनित कुमार उर्फ बीजू सिंह ने किया।