फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में वर्कचार्ज कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लोक निर्माण नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अपने संगठन के नेता राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने वर्कचार्ज कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उनके देयकों का तत्काल भुगतान कराने की बात कही। कर्मचारी नेता राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि विगत कई माह से कर्मचारियों का एसीपी एरियर लंबित है। विभिन्न मांगों पर वक्ताओं ने रोष जताते हुए जल्द ही समस्याओं के समाधान तक धरना प्रदर्शन चलाने का निर्णय लिया। कहा कि अधिशासी अभियंता हमारी मांगों पर शीघ्र ही कार्रवाई करते हुए समाधान कराएं। इस मौके पर कर्मचारी नेता बलवंत कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, जनार्दन यादव, परशुराम यादव, स्वामीनाथ, राजेंद्र सिंह, राधेश्याम, मनोज पासवान, रामदेव, शिवप्रताप, विजय वर्मा, रामनिवास, शिवजी वर्मा, गुप्तेश्वर सिंह, राज किशोर मिश्रा, सहित विभिन्न ब्लाकों के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें