फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा एक्सप्रेस वे पर कर रही है राजनीति: धनंजय

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड । विधायक धनंजय कनौजिया ने कहा कि पिछली सरकार ने महज 20 फ़ीसदी भूमि अधिग्रहण कर एक्सप्रेस वे का शिलान्यास कर दिया था जो गलत रहा। जबकि भाजपा सरकार द्वारा 94 फ़ीसदी भूमि अधिग्रहण करके मानक पर खरा उतरते हुए एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया जा रहा है। ऐसे में अवैध शिलान्यास करने वाले किस मुंह से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक ने कहा कि पूर्व सपा सरकार ने एक्सप्रेस वे के नाम पर 21 सौ करोड़ रुपए की चपत लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन उनके मंसूबों पर पानी फिर गया, जिससे बौखलाकर सपा एक्सप्रेस वे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि 353 किलोमीटर देश के सबसे लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण तीन वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। सरकार ने पूर्वांचल को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि बलिया-वाराणसी, बलिया-गोरखपुर फोरलेन से एक्सप्रेसवे को जोड़ा जाएगा ताकि विकास के नए युग का सूत्रपात हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें