सहतवार। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना के तहत गुरुवार को कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक पर स्कूल के प्रधानाध्यापक हरिमोहन शर्मा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू के नेतृत्व में बच्चों को स्वेटर वितरण का कार्यक्रम हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक पारसनाथ सिंह एवं संचालन धीरज राय ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नीरज सिंह गुड्डू द्वारा 147 बच्चों को नि:शुल्क स्वेटर वितरण किया गया। इस मौके पर नीरज सिंह गुड्डू ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ खेलना व योग करना भी जरूरी है। जिससे बच्चों के मानसिक विकास हमेशा बना रहता है। कार्यक्रम समापन के बाद विशिष्ट अतिथि नारायण यादव एवं नीरज सिंह गुड्डू द्वारा प्रधानाध्यापक हरिमोहन शर्मा को अच्छा कार्य करने पर स्मृति चिह्न देकर नवाजा गया। एबीआरसी रेवती ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ के नारायण जी यादव, एनपीआरसी अखिलेश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष गिरीश मिश्रा, राजेश्वर सिंह मुन्ना, जयप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।