फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज(बलिया)। क्षेत्र के सुदर्शन सिंह इंटर कालेज बहुआरा में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हुआ। शिविर में नौवीं व दसवीं कक्षा स्तर के 112 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। शिविर का शुभारंभ 26 दिसंबर को शुरू हुआ था। इस पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र सिंह ने कहा कि अवसर पर कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण में तमाम प्रकार की जानकारी दी जाती है। जिसमें आग से लोगों को कैसे सुरक्षित बाहर निकाला जाए, आपदा से बचने के गुर भी सीखाएं जाते है। इस मौके पर मोटेश्वर सिंह, नागेन्द्र सिंह, मनीष मिश्र ने भाग लिया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें