सुखपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर -बलिया मार्ग पर माया बाबा स्थान के समीप रविवार की देर रात मारुति और टेंपो की टक्कर में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें सुखपुरा पुलिस ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। रात लगभग 10 बजे बलिया की तरफ से एक मारुति कार सुखपुरा की तरफ आ रही थी और सुखपुरा से बिना लाइट के एक टेंपो करनई जा रहा था। टेंपो में लाइट नहीं होने के कारण मारुति और टेंपो का आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो का ड्राइवर उतिम राजभर और टेंपो में ही बैठा नंबर टेकर धरहरा निवासी भुवर जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची सुखपुरा पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से बलिया भेजवा दिया। टेंपो और मारुति को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई।