बलिया। नगरपालिका की ओर नगर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवा गया। इस दौरान नगरपालिका के अध्यक्ष अजय कुमार के निर्देश पर माडल रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कचहरी चौराहा, भृगु मंदिर, बालेश्वर मंदिर, चित्तू पांडेय चौराहा, मिड्ढी चौराहा, शहीद पार्क चौक सहित दर्जनों स्थानों पर अलाव जलवाए गए। नपा के अधिशासी अधिकारी डीके विश्वकर्मा ने बताया कि ठंड को देखते हुए पूरे नगरपालिका क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे है। हर रोज शाम के समय नगरपालिका के कर्मचारी चिंहित स्थानों पर खुद अपने हाथों से अलाव जलाएंगे।