विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा संचालित तीन दिवसीय नक्षत्रशाला का आयोजन जिला विज्ञान क्लब बलिया के सहयोग से आयोजित बलीटेक टीच सेवा संस्थान पियरियां मे शुक्रवार को संपन्न हुआ। नक्षत्र शाला में सैकड़ों बच्चों ने अपने ब्रह्मांड व सूर्य,चांद तथा तारों के बारे में जानकारी प्राप्त किया। सूर्य के चारों ओर ग्रहों की गति, सूर्यग्रहण, चन्द्रग्रहण के वैज्ञानिक व खगोलीय रहस्यों से छात्र , छात्राएं अवगत हुए। समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी गड़वार अवधेश नारायण राय ने कहा कि इस तरह के आयोजनों की इस इलाके में सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में एक अलग तरह का अनुभव होगा और इसका लाभ भी बच्चों को मिलेगा। तत्पश्चात खंड शिक्षाधिकारी को संस्था के संचालक पवन कुमार द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजकुमार,प्रभा सिंह ,माधुरी गिरी, शिवकुमारी यादव, शिव प्रसाद, अनिल कुमार ,मृदुल अवस्थी, देश राज ,अवधेश आदि लोग रहे। संचालन सुधीर कुमार सिंह ने किया। अंत में सभी आगंतुकों के प्रति ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह ने आभार प्रकट किया।