बलिया। स्व. पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी के अवसर पर खेल निदेशालय उप्र द्वारा जनपद स्तरीय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन वीर लोरिक स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित किया गया। जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल 4-3 से विजयी रही। प्रतियोगिता का फाइनल मैच दिल्ली पब्लिक स्कूल व पीपरपाती बलिया के बीच खेला गया। जिसमें निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रही। मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट के द्वारा किया गया। जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीम ने 4-1 से जीत हासिल किया। अंत में मुख्य अतिथि भाजपा के नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने विजेता व उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अरविंद सिंह, धर्मेंद्र हुड्डा, श्रीराम सिंह, अजय सिंह, झल्लन चौधरी, सच्चितानंद राय, रोहित भारद्वाज, अमित कुमार आदि मौजूद रहे। क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।