फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला व निबंध में छात्रों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राजकीय इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने मंडलीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम एवं निबंध में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान पक्का कर लिया। पंडित दीनदयाल जन्मशती वर्ष पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन मंडल स्तर पर आजमगढ़ में शनिवार को हुआ। इसमें जीआईसी के छात्र अलख कुमार ने प्रथम एवं निबंध में ऋषभ कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जीजीआईसी की छात्राओं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में संजीदा इफ्तेखार व साजिया शहीन प्रथम तथा उन्नति चौरसिया व शबनम परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चयनित छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। कला अध्यापक डा. इफ्तेखार खां एवं जीजीआईसी के अध्यापक सबीना बानो के निर्देशन एवं नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और जनपद को गौरवान्वित करने की शुभकामना दी। इस कामयाबी पर प्रधानाचार्य अतुल कुमार तिवारी, राकेश कुमार पांडेय एवं श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें