बेरुवारबारी। इन दिनों स्कूलों तथा कालेजों में प्रवेश के दौरान ही आधार कार्ड शासन ने अनिवार्य कर दिया है। जिन छात्र-छात्राओं ने अपना आधार कार्ड बनवा लिया है उसका तो प्रवेश स्कूलों तथा कालेजों में आसानी से मिल जा रहा है। लेकिन जिन छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड नहीं बना वे आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे हैं। वहीं शासन द्वारा आधार कार्ड बनाने वाले लिंक को बंद कर दिया। जिसकी वजह से बिना आधार कार्ड वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश स्कूलों तथा कालेजों में नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर छात्र तथा अभिभावकों में नाराजगी है।