फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण नेत्र प्रशिक्षण शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। डॉक्टर डे के अवसर पर शांति देवी नेत्रालय के प्रांगण में सेवा भारती बलिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण नेत्र परीक्षण रेटिना एवं ब्लड की जांच का नि:शुल्क शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कुल 83 मरीजों का पंजीकरण किया गया। शिविर का शुभारंभ गोरक्ष प्रांत के प्रांत सेवाप्रमुख यशोदानंद एवं सहविभाग संघ चालक मुरलीमनोहर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि यशोदानंद ने कहा कि आंख नियामत की अमूल्य धरोहर है। इसे संजोकर रखने के लिए समय-समय पर जांच की जरूरत पड़ती है। अगर हमें इसकी अनुभूति करनी हो तो हम एक दिन अपनी आंख पर पट्टी बांधकर इसका अनुभव कर सकते है। विभाग प्रचारक सूरजीत ने कहा कि ऐसे शिविर हर सक्षम व्यक्ति को आयोजित करना चाहिए। समाज सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अरूण सिंह गामा, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, संजय कश्यप, अवध विहारी वर्मा, शिवकुमार गुप्ता, आरडी दूबे, नगर प्रचारक गोपाल दास, डा. गरिमा, डा. मल्लिका, प्रेमनाथ, सूरज बरनवाल, गोपाल जी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डा. बीएन गुप्ता तथा संचालन शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने किया। आभार डा. अभिषेक गुप्ता व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें