फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक अप्रैल को कबाड़ हो जाएंगे 15 हजार वाहन

Sun, 19 Mar 2023 11:33 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्क्रैप पॉलिसी लागू होने के बाद एक अप्रैल को अपनी उम्र पूरी कर चुके जिले के 15 हजार वाहन कबाड़ हो जाएंगे। एक अप्रैल से लागू हो रही वीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी के तहत परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों को कबाड़ घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है जो 15 वर्ष से अधिक के हो गए हैं।
विज्ञापन

फिलहाल, जिले में करीब 50 हजार से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 15 हजार से अधिक वाहन कबाड़ की श्रेणी में आ गए हैं। इसमें 1,062 मोटरसाइकिल और स्कूटर, 229 मोपेड और 4,646 कार शामिल हैं। इन वाहनों की निर्धारित आयु 15 वर्ष पूरी हो चुकी है। इसमें से अधिकतर के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं हुआ है।
कुछ सड़क पर प्रदूषण फैलाने के साथ दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं तो कुछ दरवाजे या दुकानों पर खड़े हैं। उम्र पूरी करने के बाद भी स्वामियों ने इन वाहनों का पुन: पंजीयन नहीं कराया है। निजी वाहनों के लिए रोड टैक्स में 15 फीसदी और व्यवसायिक वाहनों के लिए आठ वर्ष पर कुल टैक्स में 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
विज्ञापन


मियाद पूरी कर चुके वाहन जाएंगे स्क्रैप सेंटर
परिवहन विभाग के आरआई राजभूषण चौधरी ने बताया कि 23 सितंबर 2021 को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अधिसूचना मोटरयान (यान स्क्रैपिंग सुविधा का रजिस्ट्रीकरण और कार्य ) नियम 2021 तय किया था। इस नियम के तहत तयशुदा मियाद पूरी कर चुके पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा केंद्र (आरवीएसएफ) जाएंगे। वहां से उनको स्क्रैप करने के लिए निस्तारित या निपेक्ष प्रमाणपत्र मिलेगा। पुराना वाहन स्क्रैप कराने के बाद नया वाहन लेन पर रोड टैक्स में छूट दी जाएगी। नई नीति के तहत अब फिटनेस नहीं होने की सूरत में गैर व्यवसायिक वाहन 15 वर्ष और व्यवसायिक वाहन महज आठ वर्ष तक चल सकेंगे। जिले में करीब 15 हजार वाहन नई स्क्रैप नीति की परिधि में आ गए हैं, इनकी फिटनेस नहीं हुई है।

स्क्रैप पॉलिसी लागू होने के बाद 15 वर्ष से पुराने वाहन स्क्रैप किए जाएंगे। स्क्रैप सेंटर खोलने के लिए पात्र व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। - अरुण कुमार राय, एआरटीओ प्रशासन, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें