फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 150 मीटर सड़क कटकर सरयू में बह गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। दियरांचल में रविवार की देर रात से सरयू नदी ने कटान तेज कर दिया है। गोपालनगर टाड़ी के लोग रात जागकर बिता रहे हैं। मकइया बाबा स्थान को जाने वाली करीब 150 मीटर सड़क कटकर सरयू में बह गई। सरयू की लहरें मकइया बाबा के मठिया, बजरंगबली के मंदिर के पास टकरा रही है। रामप्रवेश यादव, मुखराम यादव, बरमेश्वर यादव, गणेश यादव, माधव यादव, शिवजी यादव, किसुनि यादव, महेश यादव, शोभन यादव, नन्हक यादव की दरवाजे तक की भूमि को नदी में समा लिया है। अब इन लोगों की मकान से नदी की लहरें टकरा रही है।यही स्थिति शिवाल मठिया के मल्लाह बस्ती की है। गौड़ी चौधरी, शिवजी, चन्द्रमा, रामजी, अयोध्या का मकानों पर भी सरयू नदी की लहरें ठोकर मार रही हैं। लोग कटान के देखते हुए दहशत में है। इस बाबत उपजिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार ने बताया कि सरयू नदी के कटान को नहीं रोका जा सकता है, लेकिन कटान पीड़ितों का हर सम्भव ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें