15 को आएंगे केशव, तैयारियों का जायजा लिया
बांसडीह। नगर पंचायत की नई बस्ती के मैदान पर 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या शिरकत करेंगे। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसडीम कन्नौजिया और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को हेलीपैड तथा सभा स्थल का जायजा लिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने बताया कि बांसडीह में पिछड़ा सम्मेलन 14 अप्रैल को होना था लेकिन रामनवमी के कारण 15 अप्रैल को होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगमन 12.30 बजे हो रहा है। इसकी तैयारी चल रही है। बताया कि डिप्टी सीएम के आने का प्रोटोकाल भी आ चुका है। इस मौके पर भाजपा बांसडीह विधानसभा प्रभारी बृजभान चौहान, संयोजक लक्ष्मण दूबे, बांसडीह मण्डल प्रभारी बब्बन सिंह रघुवंशी, भाजपा बाँसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा, कन्हैया प्रसाद, मुनजी कुमार, राजू पटेल, अनूप सिंह आदि उपस्थित रहे।