फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के मार्ग दर्शक होते है वरिष्ठ नागरिक: पूनम कर्णवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार पंचम के निर्देश पर वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनरों के संबंध में जागरूकता शिविर पंचायत भवन प्रधानपुर तहसील रसड़ा में लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूनम कर्णवाल ने वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों को उनसे संबंधित विधिक जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के मार्गदर्शन में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं यदि उनके पेंशन से संबंधित प्रकरण में उन्हें दौड़ना पड़े यह अच्छी बात नहीं है। कहा कि यदि आपकी कोई समस्या या पेंशन का कोई प्रकरण हो तो आप बिना संकोच किए विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आ सकते हैं। आपकी समस्या का समाधान करने की दिशा में पूरा प्रयास होगा। कर्णवाल ने कहा कि आठ दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यदि आप लोगों का कोई प्रकरण लंबित है जिसे सुलह समझौते के आधार निस्तारित हो सकता है। तो उसे राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाएं इसमें वादों का निस्तारण तत्काल हो जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें