फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को बांटे गए कृत्रिम अंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा में दिव्यांग जन कल्याण विभाग के तत्वाधान में मंगलवार को इंदौर की एक संस्था ने दिव्यांगो को नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण किया। नवकागांव निवासी लक्ष्मण, बैरिया निवासी मदन वर्मा, हेमंतपुर निवासी बुधन साह, दुबेछपरा निवासी अमरदेव, फकरुटोला के शिवनरायण, सूर्यभानपुर के जोन्हिया देवी, सोनबरसा के अमरजीत मिश्र, शुभनथई के निखिल यादव समेत एक दर्जन से अधिक दिव्यांगों कृत्रिम अंग वितरित किया गया। इस मौके पर जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी कृष्ण कांत राय, संस्था के सीपीओ शोभेन्द्र परमार, विजय बहादुर सिंह, अमिताभ उपाध्याय, प्रशांत उपाध्याय, डा अश्विनी तिवारी, परशुराम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें