फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में दी गई योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया(बलिया)। ग्राम स्वराज अभियान के तहत शनिवार को क्षेत्र के श्रीनगर गांव में खुली बैठक का आयोजन किया गया। खुली बैठक में ग्रामीणों ने पात्र गृहस्थी सूची के तहत खाद्यान्न वितरण नहीं होने पर रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी कि सूची की फीडिंग नहीं कराई गई तो वह बैठक में नहीं आएंगे हालांकि ग्राम विकास अधिकारी गिरीश कुमार पांडेय के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने खुली बैठक होने दिया। खुली बैठक में ही पात्र गृहस्थी की सूची को ऑनलाइन फीडिंग कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया। इसके अलावा केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। खुली बैठक में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र परिवारों की सूची तैयार की गई और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण कराने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस मौके पर एडीओ पंचायत अरविंद कुमार श्रीवास्तव, मनोज लाल, विनोद यादव, पिंटू सिंह, डॉ. कमलाकांत यादव, विजय यादव, शैलेश वर्मा, वीर बहादुर यादव आदि थे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें