फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय स्थापना की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। विधायक धनंजय कनौजिया ने कहा कि बेल्थरारोड में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय की स्थापना की कवायद शुरू हो गई है। अपर पुलिस महानिदेशक और पुलिस मुख्यालय से वित्त विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। शासन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद स्थायी रूप से सीओ की तैनाती कर दी जाएगी। लखनऊ से दूरभाष पर अमर उजाला से बातचीत में विधायक कनौजिया ने बताया कि बेल्थरारोड में सीओ के नवसृजित पद की स्वीकृति के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेज दिए जाने के बाद सीओ की स्थाई नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि खंदवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माणाधीन है। इन्द्रौली और नगरा में प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। विधायक ने बताया कि भीमपुरा में ब्लॉक कार्यालय के नए भवन निर्माण के लिए धन स्वीकृति का प्रस्ताव भेज दिया गया है। धन उपलब्ध होते ही निर्माण शुरू हो जाएगा। अखोप में नए विद्युत उपकेंद्र और निछुवाडीह में अग्निशमन केंद्र की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण किया जा चुका है ।शीघ्र निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें