जयप्रकाशनगर। क्षेत्र के नरहरिधाम स्थित नरहरि मठ में बुधवार से नौ दिवसीय श्री पराशक्ति महायज्ञ आरम्भ हुआ। मठ के मठाधीश श्रीश्री 108 श्री दीनबंधु दीनानाथ दास उर्फ बनारसी बाबा के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालु भक्तों ने हाथी, घोड़े, गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मठ से निकलकर टोला शिवन राय, ठेकहा, चांददीयर गांव होते हुए मांझी घाट स्थित सरयू नदी पहुंच जल भरा। तत्पश्चात यज्ञ मंडप पहुंचा, जहां पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश हुआ। इस मौके पर आचार्य पंडित लक्ष्मण पांडेय, वशिष्ठ पांडेय, सुधाकर पांडेय व सहयोगी पंडित राजेश पांडेय, भोला पांडेय, मोनू पांडेय, सुरेश सिंह, शिवजी सिंह, मदन सिंह, अरूण सिंह, बंटी सिंह, शिवमंगल सिंह, प्रमोद कुमार पूरी, दिलीप गुप्त, ईश्वर दयाल यादव, मनोज सिंह आदि रहे। दीनबंधु दीनानाथ ने बताया कि 16 नवम्बर को अरणि मंथन, हवन व प्रतिदिन प्रवचन दोपहर से शाम के छह बजे तक होगा। जबकि रात के आठ बजे से लेकर ग्यारह बजे तक रामलीला का आयोजित होगी। वहीं 22 व 23 नवंबर को दहेज रहित सामूहिक विवाह आयोजित होगा।