फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारकों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। भोपालपुर के कटान पीड़ित कार्डधारकों का आमरण अनशन दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। चेताया कि जब तक दोषी दूकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दूकान का लाइसेंस निरस्त नहीं किया जाता। तब तक आमरण अनशन अनवरत चलता रहेगा। कार्डधारकों काआरोप है कि जांच में स्पष्ट हो चुका है कि कोटेदार 13 माह में तीन माह का स्टाक दिखा रहा है। शेष 10 माह का 70 पात्रगृहस्ति कार्डधारकों का कुल 160 कुंटल खाद्यान्न, 1080 लीटर मिट्टी तेल, छह कुंतल दो किलो चीनी कोटेदार द्वारा बाजार में बेच दिया गया है। बावजूद प्रशासन द्वारा कोटेदार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज नहीं किया जा रहा है और न ही दूकान को निरस्त किया जा रहा है। कार्डधारकों ने एक स्वर से कहा कि जब तक दोषी दूकानदार के खिलाफ एफआईआर नहीं लिखा जाता और दूकान निरस्त नहीं किया जाता आमरण अनशन चलता रहेगा। भोपालपुर के प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार यादव बबलू आमरण अनशन पर बैठे रहे। इस मौके पर शिवशंकर यादव, राजेंद्र गोंड, कौशल सहानी, लालू गोंड, योगी गाेंड, राजबली सहानी, उत्तील राम, रमावती देवी, फुलझरिया, गीता, कुंती, लक्ष्मीना देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें