बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी से मिला और 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के सामने चितबड़ागांव मंडी तथा अलग-बाजारों की समस्याओं को उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बैंकों की ओर से सिक्का नहीं लेने के कारण व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सहतवार बाजार में विद्युत तार जर्जर हो गया है और कई बार शिकायतों के बाजवूद उसे बदला नहीं गया है। इसके बाद व्यापारियों ने कैम्प कार्यालय पर बैठक कर विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि तीन सितंबर को आयोजित व्यापारी महापंचायत ऐतिहासिक होगा। इस मौके पर संजय सिंह, अप्पू सिंह, विमल वर्मा, प्रदीप गुप्ता, विजय बहादुर तिवारी, अमित, शारीक, उस्मान, लल्लन प्रसाद वर्मा, अनिल रौनियार, अमर नाथ रौनियार, गोपाल शिंडे, वंश बहादुर, प्रदीप यादव, श्रीनिवास, राजू, वकील उर्फ बबलू, डा. जगजीवन, रामदरस, मनोज चौहान, मुन्ना चौहान, कलाम, कादिर आदि थे। संचालन मनोज राय ने किया।