फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पीएम की मूर्ति तोड़े जाने पर कांग्रेस ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कांग्रेस भवन के सभागार में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सदस्यों ने मुजफ्फरनगर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति तोड़े जाने पर विरोध जताया। कहा कि केन्द्र में मोदी तथा प्रदेश में योगी सरकार ने माहौल को खराब कर दिया है। कहा कि इस तरह की घटनाओं पर लगाम नहीं लगा तो कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा। इस मौके पर कमलेश कुमार सिंह, मुन्ना उपाध्याय, पारसनाथ वर्मा, जवाहर चौहान, पशुपति नाथ ओझा, विजय कुमार, धर्मदेव तिवारी, श्रीभगवान सिंह, रमाशंकर तिवारी, विश्राम दुबे, ओमप्रकाश, ऊषा सिंह, खजांची राय, सुनील कुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें