बलिया। उप्र ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक कंपनी बाग में गुरूवार को आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों में तैनात सफाईकर्मियों के उत्पीड़न एवं समायोजन, स्थानांतरण पर चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कर्मचारी नेता बलवंत कुमार सिंह ने कहा कि पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न सहायक विकास अधिकारी व जिला पंचायत राजधिकारी के निर्देश पर किए जा रहे। सफाई कर्मचारियों का समायोजन और स्थानांतरण के नाम शोषण किया जा रहा है। साथ ही ग्राम पंचायतों में तैनात कर्मचारियों को आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। बिना कारण बताए नोटिस दिए ही कर्मचारियाें को निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। इन सब मांगों को लेकर 19 जून को सीडीओ और जिला पंचायत राजधिकारी को संगठन मांग पत्र सौंपेगा। यदि समय रहते अधिकारीगण संगठन की मांगों को नहीं मानेगे तो संगठन अपनी अगली रणनीति पर विचार कर सकता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, अविनाश, राजेंद्र, विनय सिंह, राजेंद्र, शिवकुमार आदि लोग मौजूद रहे।