गड़वार(बलिया)। थाने की पुलिस को सोमवार को मुखबिर की सूचना पर साढ़े तीन लाख की अवैध शराब पकड़ने में कामयाबी मिली। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दिन में नगरा के तरफ से सिकरिया कला वाली नहर से एक पिकअप पर 200 पेटी शराब लेकर रतसर होते हुए सहतवार जा रही थी कि अचानक पुलिस की गाड़ी देखकर पिकअप यूपी 11 जी 8154 का ड्राइवर धीरज कुमार पुत्र भोला राजभर खजुरी थाना के करम्मर निवासी गाड़ी लेकर भागने लगा। पीछा करते हुए गड़वार पुलिस ने ड्राइवर सहित पिकअप को पकड़ लिए। जिसमें गोवा निर्मित अवैध शराब कीमत साढ़े तीन लाख बताया जा रहा है। ड्राइवर एवं गाड़ी को पुलिस ने संबंधित धारा में चालान कर दिया।