फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रेलवे ट्रैक पर 15 दिन से 14 खाली कोच हैं खड़े

विज्ञापन
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन परिसर प्लेटफार्म पर खड़ी माघ मेघा स्पेशल ट्रेन के बोगी के नीचे से होकर ग
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म एक व दो के बीच में तीन नंबर रेलवे ट्रैक पर माघ मेला स्पेशल के 14 कोच पिछले 15 दिनों से खड़े हैं। इससे लोगों को प्लेटफाॅर्म एक से दो पर तथा उत्तरी दियराचंल के लोगों को मुख्य बाजार में आने जाने में परेशानी होती है। लोगों को कोच के नीचे से आना-जाना पड़ रहा है। इससे लोगों के जान पर जोखिम उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि खाली कोच हटा दिए जाएं। अथवा स्टेशन के पूर्वी छोर अथवा पश्चिमी छोर पर खड़ा कर दिया जाए। ताकि रेलवे ट्रैक खाली हो सके। लोग सुगमता से एक दूसरे प्लेटफार्म पर आ-जा सकें। स्टेशन मास्टर टीएन यादव ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। उम्मीद है जल्दी रेलवे ट्रैक खाली हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें