बलिया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक 15 अप्रैल तक कुल 204 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इसमें से 135 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 69 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। बुधवार को स्वास्थ्य टीम ने 17 लोगों का सैंपल लिया और जांच के लिए वाराणसी भेजा, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। जनपद में अब तक कोरोना से संक्रमित एक भी व्यक्ति नहीं मिला है।